फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anganwadi workers take care of children by becoming Yashoda:

यशोदा बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों की करें देखभाल:

Sat, 02 Mar 2024 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers take care of children by becoming Yashoda:
उरई/ रामपुरा। हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम की ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला सांई पैलेस में हुई। मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने के पूर्व आपके ही आंगन में खेलता है। उनकी जिम्मेदारी है उसको संवारने में होती है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यशोदा मां की तरह कार्य कर रही है। विधायक ने विभिन्न विद्यालयों की निपुण बालक बालिकाओं की को पुरस्कृत किया। बीएसए चंद्रप्रकाश ने कहा कि तीन से छह वर्ष के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सभी जिम्मेदारों को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक व विद्यालय प्रबंध समिति के जिम्मेदार इस दिशा में सार्थक पहल करना सुनिश्चित करें। इस दौरान बीईओ ज्ञानप्रकाश अवस्थी,कार्यक्रम डायट प्राचार्य रविंद्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार अहमद, श्यामजी गुप्ता, विश्वनाथ दुबे, अभिलाष तिवारी, लोकेश पाल, नितिन आनंद पाल ने भी संबोधित किया। रोहित, देवेंद्र सविता आदि रहे। संचालन रामराजा तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुरा संवाद के अनुसार ब्लॉक संसाधन केंद्र टीहर में आयोजित हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ बीईओ अमर सिंह वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को शिक्षित करने की जितनी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व शिक्षकों की है। उतनी ही नामांकन व नियमित उपस्थिति का ध्यान रखने की जिम्मेदारी अभिभावकों की भी है। बच्चों को इस प्रकार शिक्षा दी जाए ताकि उनके मानसिक क्षमता का विकास हो तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बना रहें। एआरपी रामपुरा अवधेश कुमार, अंबरीश, संकल्प मिश्रा, संगीता, अवधेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed