फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   FIR against youth for harassing female student

Jalaun News: छात्रा को परेशान करने में युवक पर एफआईआर

Sat, 19 Sep 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
FIR against youth for harassing female student
कोंच। नाबालिग छात्रा को फोन पर परेशान करने, स्कूल व कोचिंग आते-जाते समय पीछा करने, रुपये देने का दबाव बनाने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। आरोप है कि गोखले नगर निवासी विशाल यादव फोन पर उसकी बेटी को परेशान करता है। स्कूल और कोचिंग आते-जाते समय उसका पीछा करने के साथ ही घर से रुपये लाकर देने का दबाव भी बनाता है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार 16 सितंबर को युवक ने फोन कर छात्रा को एसआरपी कॉलेज के पास मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि छात्रा के मिलने नहीं आने पर युवक ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। इससे छात्रा मानसिक रूप से परेशान है और डर के माहौल में रहने को मजबूर है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed