{"_id":"5f84a87c8ebc3e9b7e32b28b","slug":"anashan-par-baithe-chhaatron-ko-seeton-mein-badhotaree-karane-ka-aashvaasan-dekar-manaaya-orai-news-knp5881075173","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन पर बैठे छात्रों को सीटों में बढ़ोतरी कराने का आश्वासन देकर मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन पर बैठे छात्रों को सीटों में बढ़ोतरी कराने का आश्वासन देकर मनाया
विज्ञापन
-छात्र को सेब खिलाकर अनशन समाप्त कराते सदर विधायक।
- फोटो : ORAI
उरई(जालौन)। बीए और बीएससी में सीटें बढ़ाने की मांग पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को डीवी कालेज परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने सीटें बढ़वाने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया।
बीए और बीएससी की सीटों में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से की गई कटौती से छात्र आंदोलित हैं। यह कई बार हंगामा कर चुके हैं। प्राचार्य व सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दे चुके हैं। इसके बावजूद सीटें बढ़ाने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया। इस पर सोमवार से डीवी कालेज में एबीवीपी के नगर मंत्री आकाश दीक्षित, सत्यम द्विवेदी, अमन अग्रवाल के नेतृत्व में बेमियादी आमरण अनशन शुरू कर दिया। छात्रों ने चेतावनी दी कि प्रशासन छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। इस दौरान जिला संगठन मंत्री लवकुश, जिला संयोजक निर्मल तिवारी, दीपराज, अभय दुबे, आर्यन राजपूत, अंकित मिश्रा, चित्रांशु, हर्ष कौशिक, कार्तिक अग्रवाल, सोमिल, सागर, मनीष, शैलेंद्र, राजा मिश्रा आदि ने नारेबाजी की।
इसी बीच सदर विधायक कालेज पहुंच गए। उन्होंने प्राचार्य डॉ. तारेश भाटिया के कक्ष में अनशनकारी छात्रों को बुलाकर आश्वस्त किया कि उनकी मांगें जल्द पूरी की जाएंगी। इसके बाद सेब खिलाकर अनशन तुड़वाया।