फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anand president of Gahoi Seva Samiti, Vinod elected minister

Jalaun News: गहोई सेवा समिति के आनंद अध्यक्ष, विनोद चुने गए मंत्री

Thu, 28 Dec 2023 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Anand president of Gahoi Seva Samiti, Vinod elected minister
कोंच। गहोई सेवा समिति कोंच में आनंद सकेरे अध्यक्ष और विनोद मंत्री निर्वाचित हुए। परिणाम बुधवार की देर रात घोषित किए गए।
विज्ञापन

चुनाव में बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अध्यक्ष व मंत्री समेत कुल छह पदों के लिए भारी गहमागहमी के बीच मतदान संपन्न हुआ। शाम पांच बजे मतगणना शुरू हुई, रात 10 बजे परिणामों की घोषणा हुई। आनंद सकेरे ने 196 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुभाष पहारिया को 50 मतों से हराया। मंत्री पद पर आमने-सामने की लड़ाई में विनोद गुप्ता ने 297 मत पाकर राजकुमार मोर को 135 मतों के अंतर से हरा दिया।
उपाध्यक्ष पद पर प्रफुल्ल रेजा 228 मतों से चुनाव जीत गए। आशुतोष सेठ को 133, पीयूष कनकने को 56 और सीताराम नगरिया को 37 मत मिले। उप मंत्री पद पर रामकुमार बरसैंया 207 वोट पाकर चुनाव जीत गए, अंचल बिलैया को 172 और सौरभ गुप्ता को 69 मत प्राप्त हुए। ऑडीटर पद पर आयुष सोनी ने बाजी मारी, उन्हें 160, हरीशरण सोनी को 145, विजय कुमार गेंड़ा को 83 और चंचल गुप्ता को 69 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर आकाश गुप्ता को 195 मत पाकर चुनाव जीत गए। पवन लोहिया को 188, महेंद्र बेहरे को 67 मत प्राप्त हुए। कुल 542 मतों में से 469 महिला और पुरुष मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी कमलेश गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, राजीव रेजा, सुनील लोहिया ने जीते हुए सभी उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र दिए। उधर, समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर तिलक किया और मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed