{"_id":"67fff278b0f6488ccb067ffa","slug":"an-old-woman-grazing-goats-was-crushed-by-a-tractor-and-died-orai-news-c-224-1-ori1001-128106-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बकरियां चरा रही वृद्धा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बकरियां चरा रही वृद्धा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
विज्ञापन
उरई। बकरियां चरा रही वृद्धा को ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से आरोपी मौके से भाग गया।
रेंढ़र थाना क्षेत्र के कमसेरा कुंवरबाई (70) रोज की तरह मंगलवार को भी खेत के पास बकरियां चरा रही थीं। तभी खेत के लिए जा रहे ट्रैक्टर चालक ने उन्हें कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए।
वहां मृत घोषित कर दिया गया। पुत्र राजेश ने बताया कि पिता छोटेलाल का पहले ही निधन हो चुका है। मां उनके साथ रहती थीं। आरोप लगाया कि चालक ने जानबूझकर उनकी मां को कुचला है। रेढ़र थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।