फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   An innocent child who slipped from the Rapta and fell into the drain died by drowning in the water

Jalaun News: रपटा से फिसलकर नाले में गिरे मासूम की पानी में डूबने से मौत

Mon, 01 Sep 2025 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
An innocent child who slipped from the Rapta and fell into the drain died by drowning in the water
उरई। उमरारखेरा में तिपहिया साइकिल चला रहा तीन साल का मासूम रपटे पर पहुंच गया और फिसलकर नाले में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बहाव अधिक होने से वह पानी में डूब गया। तीन घंटे बाद उसका शव मंदिर किनारे मिला। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को लेकर राजस्थान चले गए।
विज्ञापन

राजस्थान निवासी प्रकाश पत्नी लक्ष्मी व बेटे शिवम (03) के साथ किराये के मकान में शहर के मोहल्ला उमरारखेरा में रहकर फालूदा बेचने का काम करता है। रविवार की दोपहर उसका बेटा शिवम घर के पास ही तिपहिया साइकिल चलाकर खेल रहा था। इसी दौरान वह पास के ही रपटा पुल के किनारे पहुंच गया और अचानक फिसलकर गहरे नाले में जा गिरा। परिवार के लोग और मोहल्लेवासी जब तक कुछ समझ पाते, तब तक मासूम पानी के तेज बहाव में बह गया। परिजन और स्थानीय लोग घबराहट में जगह-जगह बच्चे को तलाशते रहे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शिवम का शव गढ़ी मंदिर पुल के नीचे मिला। तब उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से मां लक्ष्मी देवी का बुरा हाल हो गया। शिवम उनका इकलौता बेटा था। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। मां बार-बार बेटे का नाम पुकारते हुए बेसुध हो रही थी। घटना के बाद परिजन शिवम का शव राजस्थान ले गए। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा पुलिस को कोई भी सूचना नहीं दी गई। वह बिना किसी औपचारिक कार्रवाई के शव को राजस्थान ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed