फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   An incident occurred in the escape of the dog, a report was lodged against the security guard

कुत्ते को भगाने में हुआ था वाकया, सुरक्षा गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज,

Mon, 13 Jan 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
An incident occurred in the escape of the dog, a report was lodged against the security guard
जालौन। बिजली चेकिंग के दौरान संविदा पर तैनात सुरक्षा गार्ड की दोनाली बंदूक से गोली चलने पर एक अधेड़ को छर्रे लगने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को बिजली विभाग के एक्सईएन उमाशंकर राजपूत व एसडीओ कौशलेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर के मोहल्ला फर्दनवीस में बिजली विभाग की टीम सुबह लगभग 7 बजे बिजली चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिजली विभाग की टीम वीरबहादुर के मकान के पास चेकिंग के लिए पहुंची। इसी दौरान टीम के सदस्यों पर कुत्ते के झपट्टा मारने से भगाने के प्रयास में सुरक्षा गार्ड की दोनाली बंदूक चल गई।
विज्ञापन
ि
जसके छर्रे मोहल्ला चुर्खीवाल निवासी घासीराम चुटहिल हो गए थे। बाद में भीड़ जुटती देख टीम वहां से खिसक गई थी। उक्त मामले की तहरीर घासीराम ने कोतवाली में दी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात सुरक्षा गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बाबत कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो उचित होगा उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed