फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   An elderly man was beaten to death with sticks and then a car was driven over his chest.

Jalaun News: वृद्ध को लाठियों से पीटकर किया अधमरा, फिर सीने पर चढ़ा दी कार

Sat, 04 Apr 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
An elderly man was beaten to death with sticks and then a car was driven over his chest.
फोटो - 03 मेडिकल कॉलेज में भर्ती वृद्ध। परिजन
सिरसा कलार। दमरास गांव में बृहस्पतिवार शाम रंजिश में कार सवार युवकों ने वृद्ध को रोककर लाठियों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद एक युवक ने उसके सीने पर कार चढ़ा दी। साथी ने किसी तरह भागकर जान बचाई। वृद्ध को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बाद में उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया। वृद्ध के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के खड़गुई मुस्तिकल निवासी जितेंद्र ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका चाचा अरविंद सिंह उर्फ किशनजी (65) बृहस्पतिवार की शाम को साथी शान मोहम्मद के साथ पैदल डीजल लेने दमरास गांव गए थे। वह लौट रहे थे, तभी जूनियर हाईस्कूल दमरास के पास पहले से घात लगाए बैठे कार सवारों ने उन्हें रोक लिया। गालीगलौज करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो लाठी-ंडंडों से पीट दिया। शान मोहम्मद ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो उस पर भी हमला करने की कोशिश की। इस पर वह जान बचाकर भाग गया।
विज्ञापन

हमलावरों ने मार-मारकर चाचा को अधमरा कर दिया। आरोप है कि इसके बाद दमरास गांव निवासी मौसम भदौरिया ने उसके चाचा के ऊपर कार चढ़ा दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर उन्हें मरा हुआ समझकर कार समेत मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ अरविंद सिंह को मरणासन्न हालत में उरई मेडिकल कॉलेज ले गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाद में उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित के भतीजे की तहरी पर दमरास गांव निवासी मौसम भदौरिया, राहुल भदौरिया, ग्राम अटरा कलां निवासी राघव गुर्जर व ग्राम बिनौरा बैध निवासी अनिरुद्ध व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।


मौसम का दो वर्ष पहले किशनजी के परिजनों से हुआ था विवाद

सिरसाकलार के खड़गुई निवासी वृद्ध को आरोपियों ने मारपीट कर मरणासन्न कर दिया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी मौसम अपने कुछ दोस्तों के साथ करीब दो वर्ष पहले खड़गुई गांव आया था। तभी उसका विवाद किशन जी के परिजनों से हो गया था। तभी से वह रंजिश मानता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed