फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   An attempt to burn the entire family alive by killing uncle

चाचा की हत्याकर पूरे परिवार को जिंदा फूंकने का प्रयास

Wed, 01 Jul 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
An attempt to burn the entire family alive by killing uncle
हत्यारोपी वेद प्रकाश - फोटो : ORAI
माधौगढ़ (जालौन)। रेंढर थाना क्षेत्र में सिरफिरे मजदूर ने शराब के नशे में घर में सो रहे अपने चाचा पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी के वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बीच-बचाव में आई मां और छोटे भाई पर भी न सिर्फ कुल्हाड़ी से हमला किया बल्कि अपनी दोनों बेटियों को भी मारापीटा। फिर सभी को कच्चे घर में बंदकर उसमें आग लगा दी। इस बीच सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो सिरफिरे ने सुलगते मकान की छत से फोर्स पर भी पथराव कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसे दबोचा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी डॉ सतीश कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और घर में आग लगाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रेंढर कस्बा निवासी मजदूरी करने वाले वेदप्रकाश (38) पुत्र स्वर्गीय दुर्गाप्रसाद दोहरे ने मंगलवार की रात जमकर शराब पी। रात करीब दो बजे के आसपास कुल्हाड़ी से घर में चारपाई पर सो रहे चाचा बृजमोहन (45) के सिर पर कई वार कर दिए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर-शराबा सुनकर घरवाले जाग गए और बीच-बचाव में आए तो वेद ने सबसे पहले छोटे भाई संगम (31), फिर मां रामवती (58) पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वेद ने अपनी बेटियों सालिनी (12) सालू (9) नंदनी (5) के साथ भी मारपीट की। जब उसका गुस्सा इतने से भी शांत नहीं हुआ तो उसने सभी को घर में भीतर से बंद किया और आग लगा दी। पास-पड़ोस के लोगों ने वेद के घर से धुंआ निकलते देखा तो पुलिस को सूचना दी।
जब तक आसपास के थानों की फोर्स पहुंचती घर के पीछे के हिस्से से आग की लपटें उठने लगी थी और वेद खुद छत पर चढ़ चुका था। पुलिस को देखते ही उसने छत से ही सिपाहियों और दरोगा पर पथराव शुरू कर दिया। तब सिपाहियों ने पड़ोसियों की छत से जाकर उसे किसी तरह दबोचा। इस बीच दमकल की गाड़ी पहुंच गई। पुलिस ने आग बुझाकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। वहां चाचा बृजमोहन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज जारी है। रेंढर पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि वेद की शादी करीब पंद्रह साल पहले रीना से हुई थी। शादी के बाद से दोनों में नहीं बनती थी। इस कारण ससुरालियों ने वेद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज करा दिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। फिर भी पति पत्नी के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ था। बीते करीब पांच-छह महीने से पत्नी रीना मायके में ही रह रही है। उसे वापस बुलाने के लिए वेद अपने चाचा पर दबाव बना रहा था लेकिन वेद की नशेबाजी की हरकतों के कारण चाचा तैयार नहीं थे। परिजनों का कहना है कि इसी बात को लेकर अक्सर वेद और बृजमोहन के बीच कहासुनी होती थी।

उधर, घटना के बाद मकान से निकली वेद की तीनों बेटियां इस कदर सहमी हुई थी कि वे अपने पिता का चेहरा तक देखना नहीं चाह रही थी। बेटियों के मुताबिक उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि पिता ने दादा और चाचा दोनों के बाद दादी और उन पर भी हमला किया। पिता पर मानो शैतान सवार हो गया था। बेटियों की तरह वेद की मां और छोटे भाई संगम का भी खौफ के चलते बुरा हाल है। दोनों मां बेटे अस्पताल में ग्रामीणों से यही कहते रहे कि भइया अब घर लेकर न जाना वर्ना वह शैतान हमें जिंदा नहीं छोड़ेगा। ग्रामीणों की मानें तो वेद की इन्हीं हरकतों के कारण पत्नी भी मायके से आने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed