फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Amrit Sarovar is proving to be a boon for animals and birds in the scorching heat

Jalaun News: भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए वरदान साबित हो रहा अमृत सरोवर

Sun, 21 May 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar is proving to be a boon for animals and birds in the scorching heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कदौरा। जल ही जीवन है जो अनमोल है, बिना इसके कुछ संभव नहीं है। इस सोच को साकार बनाने के लिए कदौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बागी के मजरा नजीरपुर में पहचान खो चुके पोखर का अमृत सरोवर के तहत सुंदरीकरण कराया गया है। जिसमें भीषण गर्मी में भी छह से सात फीट पानी उपलब्ध है। जो पशु पक्षियों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

ग्राम पंचायत बागी के मजरा नजीरपुर में पोखरा अमृत सरोवर बनकर तैयार हैं। भीषण गर्मी में ग्रामीणों के साथ पशु पक्षियों में भी पेयजल की मांग अधिक है। ग्रामीण तो व्यवस्था कर लेते हैं, लेकिन पशु पक्षियों के लिए यह अमृत सरोवर वरदान साबित हो रहा है। पशु पक्षी झुंड में पहुंचकर तालाब से अपनी प्यास बुझा रहे हैं। ग्राम पंचायत नाका स्थित अमृत सरोवर में भरे पानी से लोगों के साथ साथ पशु पक्षियों को लाभ मिल रहा है। विगत दिनों निरीक्षण में जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने भी अमृत सरोवरों की तारीफ की थी। और शासन से धनराशि स्वीकृति के लिए पत्र लिखा था। बागी गांव के प्रधान राजबहादुर ने बताया कि अस्तित्व खो चुके पोखर का अमृत सरोवर के तहत सुंदरीकरण हो जाने के बाद दोपहर बाद पशु पक्षियों के झुंड के साथ, गांव के युवा भी नहाने के लिए जुटना शुरू हो जाते है। सरोवर में छह से सात फीट साफ पानी उपलब्ध रहता है। अवर अभियंता अरविंद पाल ने कहा कि अमृत सरोवरों में पथ प्रकाश सहित अन्य कार्यों के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article