फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Amrit Kalash sent to Lucknow after taking oath of Panch Pran

Jalaun News: पंच प्रण की शपथ दिलाकर लखनऊ भेजे अमृत कलश

Fri, 27 Oct 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Amrit Kalash sent to Lucknow after taking oath of Panch Pran
उरई। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत सभी निकायों और विकास खंडों से एकत्रित किए गए अमृत कलशों को लखनऊ रवाना किया गया। इससे पूर्व टाउनहॉल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक एवं वंदनोत्सव कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य उन भूले हुए शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं पूर्वजों को याद करना है, जिन्होंने मां भारती को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहूति दी थी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को पंच-प्रण की शपथ दिलाई। डीएम राजेश कुमार पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, एसपी ईरज राजा, सीडीओ भीमजी उपाध्याय, जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोंच में अग्रसेन विवाह घर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अलग-अलग ग्राम पंचायतों से एकत्रित मिट्टी एक कलश में रखकर कलश जिला मुख्यालय भेजा गया। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, ईओ पवन किशोर मौर्य, सुनील लोहिया, सुनीलकांत तिवारी, अनिल अग्रवाल, शंभूदयाल स्वर्णकार, राजेश्वरी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद में कलश यात्रा को बीडीओ बीके कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर मुख्यालय के लिए रवाना किया। बीडीओ ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य गांव के एक सामान्य व्यक्ति को देश की माटी के महत्व को बताते हुए देश की माटी से जोड़ना है। एडीओ पंचायत बलबीर सिंह सेंगर, एपीओ बृजेश कुमार, सचिव रोहित कुशवाहा, रामबिहारी वर्मा, राणा इंद्रजीत सिंह, पुस्पेंद्र, अंकित निरंजन आदि मौजूद रहे।

ब्लॉक कदौरा से पहुंची कलश यात्रा का अधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी लोकेंद्र सिंह,जेई अमित मिश्रा, अविनाश सोनी,बृजेंद्र सिंह, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे। साथ ही रामपुरा में गुरूवार को बीडीओ ओमप्रकाश द्विवेदी ने मंगल दल से सदस्य हर्षबहादुर के सुपुर्द कर मुख्यालय के लिए भेजे। इस दौरान जगजोर सिंह, एडीओ पंचायत भारत सिंह, अमरसिंह पाल, संतोष, निक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed