{"_id":"68c477f2b51d6f834903e34f","slug":"amid-drone-rumours-villagers-run-at-night-orai-news-c-224-1-ori1005-134508-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ड्रोन की अफवाहों के बीच, ग्रामीणों ने रात में लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ड्रोन की अफवाहों के बीच, ग्रामीणों ने रात में लगाई दौड़
विज्ञापन
फोटो-03 ईगुइ कला में रतजगा करते ग्रामीण। स्रोत- ग्रामीण
एट। ड्रोन की अफवाहों के बीच इगुई कला गांव में ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार की रात रंग-बिरंगी लाइटों के बीच उड़ते ड्रोन को देखकर ग्रामीण दौड़ पड़े। हालांकि अंधेरा अधिक होने के कारण उसे पकड़ा नहीं जा सका। प्रशासन की ओर से इसको अफवाह बताया जा रहा है।
ग्राम प्रधान सोहराब खान ने बताया कि पिछले दो दिनों से गांव के बाहर ड्रोन कैमरा उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार को भी ग्रामीणों ने इसका पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सतेंद्र कुमार, सोनू खान, राहुल कुमार, जितेंद्र कुमार, शकील खान, राघवेन्द्र, गंगाप्रसाद, सीताराम, गौरीशंकर, कमलेश, अहसान खान सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि रात में ड्रोन देखने के बाद गांव के लोग डर में हैं।
उसी समय हमीरपुर शाखा नहर के पास तीन मोटरसाइकिलें भागती हुई भी दिखाई दीं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि कहीं चोरी की वारदात न हो जाए। उनका कहना है कि जब से ड्रोन कैमरा दिखाई दिया है, तब से लोग रात-रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं। गांव में डर और असमंजस का माहौल बना हुआ है। वहीं थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर गए थे, लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला, सिर्फ अफवाह उड़ाई जा रही थी, जिस पर ध्यान न दें।