फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ambulance,staff,kalpi,desk,mandal

मंडलीय प्रबंधक ने सरकारी एंबुलेंस की वर्कशॉप के लिए तलाशी जगह

Sat, 16 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
ambulance,staff,kalpi,desk,mandal
उरई। एक सप्ताह पहले कालपी में एंबुलेंस के रास्ते में खराब होने की वजह से एक युवक की मौत के मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को एंबुलेंस के मंडलीय प्रबंधक ने वर्कशॉप के लिए जगह तलाशी। साथ ही जिला महिला अस्पताल के सीएमएस से चर्चा कर एंबुलेंस की व्यवस्थाओं का फीड बैक भी लिया।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को पहुंचे मंडलीय प्रबंधक दिनेश सिंह ने झांसी रोड, राठ रोड, कोंच, जालौन और कालपी रोड पर वर्कशॉप के लिए जगह देखी। उन्होंने कई जगह को देखकर संतुष्टि भी जताई। कहा कि वह प्रदेश स्तरीय अधिकारियों से इस बारे में बात करेंगे। इसके बाद उन्होंने एंबुलेंस सेवा के लिए जिला महिला अस्पताल में खोली गई हेल्प डेस्क पर जाकर स्टाफ से भी जानकारी ली। उन्होंने गर्भवती के लिए एंबुलेंस सेवा तत्काल मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला प्रबंधक मनीष से कहा कि कोई भी 108 नंबर की एंबुलेंस अस्पताल में खड़ी नहीं होगी। सभी निर्धारित हॉटस्टाप पर खड़ी होगी और कॉल आने के एक मिनट के भीतर लोकेशन के लिए रवाना हो जाएगी। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बोले कि एंबुलेंस की नियमित चेकिंग करें और उनमें दवाओं की एस्पायरी डेट और ऑक्सीजन की स्थिति देखें। जो भी एंबुलेंस मेंटीनेंस मांग रही हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराएं। साथ ही तब तक बैकअप (रिजर्व) में रखी चार एंबुलेंसों की सेवा ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
एंबुलेंस खड़ी होने से लगता है जाम
मंडलीय प्रबंधन ने बताया कि कालपी कांड के बाद ईमएटी और पायलट को बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही सभी स्टाफ को नए सिरे से हिदायत दे दी गई है कि मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके त्रिपाठी से भी एंबुलेंस सेवा के बारे में फीडबैक लिया। सीएमएस ने गेट पर एंबुलेंस खड़ी करने को लेकर नाराजगी भी जताई। कहा कि इससे जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed