फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ambulance collides with parked dumper due to driver dozing off, four injured

Jalaun News: चालक को झपकी आने से एंबुलेंस खड़े डंपर से टकराई, चार घायल

Tue, 21 May 2024 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 21 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Ambulance collides with parked dumper due to driver dozing off, four injured
उरई/एट। शव लेकर जा रही एंबुलेंस हाईवे पर खड़े डंपर से टकरा गई। इससे उसमें सवार महिला सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे से खलबली मच गई और जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाकर जाम खुलवाया। घटना के बाद चालक एंबुलेंस छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के अलीपुर निवासी मुकद्दर अली गुजरात में रहते थे। वहां पर सोमवार को उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। सूचना पाकर पहुंची पत्नी शबनम पति के शव को एंबुलेंस से लेकर भाई समीर अली, शमीम अली, सैया अली के साथ श्रावस्ती लौट रही थी। जैसे ही एंबुलेंस झांसी-कानपुर हाईवे स्थित जखौली गांव के पास पहुंची तभी चालक को झपकी आ गई और एंबुलेंस हाईवे पर खड़े डंपर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे से चीख पुकार मच गई और सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निकालकर मेडिकल कालेज पहुंचाकर जाम खुलवाया। इसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दूसरी एंबुलेंस से श्रावस्ती भेजा गया। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि सभी घायलों को सड़क हादसे के बाद मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed