फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Alone at home, an old woman committed suicide by hanging herself.

Jalaun News: घर में अकेली वृद्धा ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 08 Jul 2024 03:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 08 Jul 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Alone at home, an old woman committed suicide by hanging herself.
फोटो - 24 वृद्धा के घर मौजूद परिजन। संवाद
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के उदनपुरा निकासा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। वृद्धा ने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। भतीजी ने आवाज लगाई तो काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर वह छत से चढ़कर अंदर पहुंची और महिला का शव फंदे पर लटका देख चिल्लाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा निवासी कृपाल अहिरवार कई वर्षो से कालपी के मोहल्ला उदनपुरा में परिवार सहित रह रहे हैं। रविवार को घर के सभी सदस्य पूजा करने इटौरा गए थे। घर पर उनकी 60 वर्षीय पत्नी रामवती अकेली थी। किसी वक्त उनकी पत्नी ने कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। चचेरे भाई सुरेश की पुत्री ने किसी काम से आवाज दी। दरवाजा न खुलने पर उसने छत पर चढ़कर देखा तो वृद्धा का शव फंदे पर लटका देख परिजनों को सूचना दी। मृतका के पति कृपाल का कहना है कि वह पूजा करने गए थे। पत्नी उससे गांव न जाने की बात कह रही थी। उसे क्या पता था कि वह आत्महत्या कर लेगी। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed