{"_id":"685d9cc622e663b03f0f609c","slug":"alleging-murder-family-members-blocked-the-road-by-placing-the-dead-body-orai-news-c-224-1-ori1001-131050-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: हत्या का आरोप लगा परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: हत्या का आरोप लगा परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन
माधौगढ़। सड़क हादसे में हुई पेट्रोल पंपकर्मी की मौत के मामले में गुरुवार की सुबह परिजनों ने दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए माधौगढ़-बंगरा रोड पर जाम लगा दिया। सीओ ने पहुंचकर परिजनों को समझाया और रिपोर्ट करने की बात कही, तब जाकर लोगों ने जाम खोला। करीब एक घंटे तक जाम में लोग फंसे रहे। इस दौरान रोडवेज बसों को कमसेरा-अमखेड़ा मार्ग से निकाला गया।
कानपुर नगर के सरसौल गांव निवासी अंकित कुमार (19) माता-पिता के निधन के बाद अपने मामा बंगरा निवासी रामऔतार के साथ रहकर पेट्रोल पंप पर काम करता था। मंगलवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसका शव बंगरा-कुठौंदा मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला था। बुधवार की रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो गुरुवार की सुबह परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए माधौगढ़-बंगरा रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया।
परिजनों ने बताया कि अंकित के दोस्त कुदारी निवासी मनीष रजक की मंगलवार को जन्मदिन पार्टी थी। वह उसी में शामिल होने गया था। उन्होंने बताया कि उसकी बाइक सड़क से कुछ दूरी पर खड़ी थी। आरोप है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया गया है। सूचना पर माधौगढ़ सीओ राम सिंह, कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की बात कहते हुए जाम खुलवा दिया। सीओ राम सिंह का कहना है कि अभी तक उन्हें तहरीर नहीं मिली है। मिलते ही रिपोर्ट दर्जकर ली जाएगी।