फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Allegations of illegal recovery in the name of emptying the truck

ट्रक खाली कराने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Mon, 04 May 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Allegations of illegal recovery in the name of emptying the truck
उरई। भारतीय खाद्य निगम के माल गोदामों में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायतों को संज्ञान में लेकर जिला विपणन अधिकारी ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने विभाग के मंडलीय अधिकारियों व डीएम को भेजे शिकायती पत्र में निगम के प्रबंधक पर भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इस समय जिले में गेहूं खरीद चल रही है। इसे लेकर जिले में 86 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिनमें करीब 36 सौ एमटी की खरीद हुई है। खरीद के बाद सभी क्रय ऐजेंसियों को गेहूं (एफसीआई) भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में जमा कराना होता है। कई बार क्रय एजेंसियों के केंद्र प्रभारी एफसीआई के गोदामों में गाड़ी खाली कराने के नाम पर वसूली का प्रबंधक पर आरोप लगा चुके हैं।
विज्ञापन

जांच भी हुई लेकिन प्रबंधक की ऊंची पहुंच के चलते मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। सोमवार को खाद्य विपणन अधिकारी विकास तिवारी ने भी प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाकर जिलाधिकारी व खाद्य निगम के मंडलीय अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें आरोप लगाया है कि गोदामों में ट्रकों की उतार में एक प्रबंधक व उनके सहयोगियों की ओर से पैसा मांगा जाता है। न देने पर गेहूं की गुणवत्ता खराब बताकर वापस कर दिया जाता है। आरोप है कि नियमानुसार मूवमेंट प्लान के अनुसार ट्रकों का उतारा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed