फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Allegations of asking for convenience fee, uproar at the purchase center

Jalaun News: सुविधा शुल्क मांगने का आरोप, खरीद केंद्र पर हंगामा

Fri, 21 Apr 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Allegations of asking for convenience fee, uproar at the purchase center
कदौरा। नगर के कृषि मंडी स्थित गेंहू खरीद केंद्र पर गुरुवार दोपहर किसानों ने ठेकेदार पर वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। किसानों का आरोप है कि ठेकेदार गेंहू के ढेर पर झाड़ू लगवाने के नाम पर हर किसान से बीस- बीस रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सुविधा शुल्क मांग रहा था। विरोध करने पर ठेकेदार के लोगों ने किसानों से अभद्रता की। केंद्र प्रभारी ने किसी तरह किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के इटौरा बावनी, बड़ागांव, मरगांया व बागी गांव के किसान गुरुवार दोपहर गेहूं बेचने के लिए आए थे। केंद्र पर मौजूद ठेकेदार के कुछ लोगों ने किसानों से गेहूं के ढेर पर झाड़ू लगाने के नाम पर बीस-बीस रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मांग की। किसान बृजेश कुमार, अनिल यादव, रामकृपाल, सुरेंद्र कुमार आदि ने रुपये देने से इंकार करते हुए आदेश दिखाने की मांग की। इस पर ठेकेदार के लोगों ने तौल रुकवा दी। इससे नाराज किसानों ने क्रय केंद्र पर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचीं केंद्र प्रभारी ने किसानों को समझा बुझा कर शांत कराया। इस दौरान खरीद एक घंटे तक बंद रही। किसानों ने केंद्र प्रभारी से शिकायत कर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। विपणन अधिकारी दीप्ति सचान ने बताया कि किसानों ने रुपये लेने की शिकायत की है, उन्होंने अधिकारियों को अवगत करा दिया है। ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। केंद्र पर किसी तरह का सुविधा शुल्क नहीं लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed