{"_id":"650bd9e8e5114c4a7f072d1e","slug":"allegation-of-sending-gram-panchayat-money-to-personal-account-orai-news-c-224-1-ori1004-4237-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ग्राम पंचायतों का पैसा व्यक्तिगत खाते में भेजने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ग्राम पंचायतों का पैसा व्यक्तिगत खाते में भेजने का आरोप
Thu, 21 Sep 2023 11:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:21 AM IST
विज्ञापन
जालौन। वित्तीय वर्ष 2021-22 में ब्लॉक क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों से एक व्यक्ति के खाते में अवैध रूप से रुपये भेजने का आरोप लगाते हुए मलकपुरा ग्राम प्रधान ने सीडीओ को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने सीडीओ से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत मलकपुरा के प्रधान अमित ने सीडीओ को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि ब्लॉक क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम रोजगार सेवक के खाते में कई ग्राम पंचायतों से उनके व्यक्तिगत खाते में वित्तीय वर्ष 2021-22 में लगभग छह लाख 77 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम रोजगार सेवक के खाते में यह रकम कभी उन्हें गोसवक, कभी जेसीबी ऑपरेटर, पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, हैंडपंप रिपेयर, माली, भूसा सप्लायर आदि बताकर उनके खाते में ट्रांसफर की गई है। एक ही व्यक्ति इतने सारे कार्य कैसे कर सकता है, यह जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी ओर से जो पड़ताल की उसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 में 10 ग्राम पंचायतों से लगभग पौने सात लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए जाने की जानकारी हुई है। यदि मामले की गहराई से छानबीन की जाए और सभी ग्राम पंचायतों की स्थिति को देखा जाए तो यह राशि और भी अधिक हो सकती है। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।