फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Allegation of molestation of a female sub-inspector on a MEMU train

Jalaun News: मेमू में महिला दरोगा से छेड़छाड़ का आरोप

Sun, 18 Oct 2026 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Allegation of molestation of a female sub-inspector on a MEMU train
उरई। झांसी से कानपुर जा रही 64607 मेमू में महिला दरोगा से छेड़छाड़ की सूचना पर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना झांसी के पास एरच रोड रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। सीट को लेकर विवाद के बाद महिला दरोगा ने दो लोगों पर अभद्रता और छेड़खानी करने का आरोप लगाया। सूचना के बाद ट्रेन करीब 50 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। महिला दरोगा ने उरई जीआरपी में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में तैनात महिला दरोगा शनिवार की सुबह अपने बच्चों के साथ झांसी से पूंछ थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी ससुराल जा रही थी। यात्रा के दौरान ट्रेन में सीट को लेकर कुछ यात्रियों से उनका विवाद हो गया। महिला दरोगा का आरोप है कि विवाद के दौरान दो लोगों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए छेड़खानी की। इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल तक पहुंचने के बाद एरच रोड स्टेशन पर ट्रेन रोक दी गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर उरई स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ट्रेन में पहुंची, लेकिन वहां महिला दरोगा नहीं मिलीं। बाद में महिला दरोगा की ओर से उरई जीआरपी में शिकायत किए जाने की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार, विवाद में शामिल बताए जा रहे युवक के साथ उसकी पत्नी भी थी। ऐसे में सीट को लेकर हुए विवाद और छेड़खानी के आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी हेमंत सोलंकी ने बताया कि महिला दरोगा से अभद्रता और छेड़खानी की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed