फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Allegation of fraud in the funds received for sheep and goat rearing

Jalaun News: भेड़ बकरी पालन के लिए आई धनराशि में धोखाधड़ी का आरोप

Mon, 17 Feb 2025 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 17 Feb 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Allegation of fraud in the funds received for sheep and goat rearing
माधौगढ़। रुदावली निवासी चार किसानों ने एसडीएम न्यायिक को शिकायत देते हुए बताया कि भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की मिलीभगत से भूमि संरक्षण विभाग की भेड़ बकरी पालन करने वाली लमसा योजना के तहत किसानों के खाते में आई धनराशि को धोखाधड़ी से निकलवा ली गई है। पैसे मांगने पर मुकदमा लिखाने की धमकी दी जाती हैं।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के रुदावली निवासी मुन्नेश कुमार, किशुन, प्रयागू, देवीदीन ने एसडीएम न्यायिक वीरेंद्र कुमार गुप्ता को शिकायत देते हुए बताया कि नवंबर 2024 में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा चलाई जा रही लमसा योजना के तहत प्रत्येक किसान को बकरी, भेड़ पालने के 30-30 हजार का अनुदान दिया गया था। अनुदान की धनराशि खाते में आने के बाद गांव निवासी अखिलेश दुबे, भगवान पाल आए और कहा कि खाते से रुपये निकालो।
विज्ञापन

बकरी खरीदकर फोटो चस्पा होने की बात कहकर पूरी धनराशि निकालकर ले गए। रुपये मांगनेे पर धमकी दी जाती है। एसडीएम ने भूमि संरक्षण अधिकारी को जांच सौंप दी है। भूमि संरक्षण अधिकारी प्रशांत शर्मा का कहना है कि रुदावली में लमसा योजना चली थी। किसानों के खाते में धनराशि भेजी गई। रुपये लेने की जानकारी नहीं है। अगर अधिकारियों के नाम से पैसा लिया जा रहा है, कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस-1-
रुदावली निवासी मुन्नेश कुमार का कहना है कि तहसील दिवस में भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारियों द्वारा रुपये लेने की शिकायत कई मर्तबा की गई। शिकायत के बाद भी कोई भी कर्मचारी जांच करने नहीं पहुंचा।

केस-2

रुदावली निवासी श्रीकिशुन का कहना है कि लमसा योजना के तहत बकरी पालन के लिए 30 हजार रुपये की धनराशि अनुदान के रूप में आई थी। भूमि संरक्षण विभाग द्वारा पूरा पैसा ले लिया, जिसे वापस कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed