{"_id":"65ecb83d7f83d0af670dfcb6","slug":"all-the-affected-farmers-will-get-government-help-union-minister-of-state-orai-news-c-224-1-ori1004-111951-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित सभी किसानों को मिलेगी सरकारी मदद : केंद्रीय राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित सभी किसानों को मिलेगी सरकारी मदद : केंद्रीय राज्यमंत्री
Sun, 10 Mar 2024 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
कोंच/माधौगढ़। तहसील क्षेत्र में हुई बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में नष्ट हुईं फसलों के एवज में सर्वे के बाद पीड़ित किसानों के बैंक खातों में भेजी जा रही दैवीय आपदा राशि के प्रमाणपत्रों का वितरण केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने तहसील सभागार में किसानों को प्रमाणपत्र बांटे।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि उन सभी किसानों को सरकारी इमदाद मिलेगी जिनकी फसलें बर्बाद हुई हैं। पीड़ित किसानों के बैंक खातों में राहत राशि भेजी जा रही है। उन्होंने राजस्व कर्मियों को आगाह किया कि किसानों के किसी भी तरह के शोषण की शिकायत अगर मिली तो संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान एसडीएम सुशील कुमार सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता आदि रहे। पड़री गांव स्थित अभिलाषा पैलेस में पड़री व समीपवर्ती भदारी और मनोहरी गांव के पीड़ित किसानों को राहत राशि के प्रमाणपत्र विधायक मूलचंद्र निरंजन ने बांटे। एसडीएम ने कहा कि फीडिंग का काम किया जा रहा है। क्रमबद्ध रूप से पीड़ित किसानों के बैंक खातों में राहत राशि भेजी जा रही है। अब तक 900 किसानों के बैंक खातों में एक करोड़ की राहत राशि भेज दी गई है। इस दौरान नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल आदि रहे।
माधौगढ़ संवाद के अनुसार, विधायक मूलचंद्र निरंजन व एसडीएम ने ओलावृष्टि एवं बारिश से खराब हुई फसलों के मुआवजा की धनराशि के प्रमाणपत्र विधायक व एसडीएम ने दो गांवों के 43 किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए। मढ़ा भगवानपुरा के कंम्पोजिट विद्यालय पर आयोजित शिविर में 18 किसानों को प्रमाणपत्र दिए। नायब तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के 150 गांवों में नुकसान हुआ हैं। लेखपालों द्वारा धरातल से आए आंकलन के हिसाब से धनराशि खाते में भेजी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सिंचित क्षेत्र के किसानों को दो हजार से लेकर अधिकतम 34 हजार रुपये, असिंचित क्षेत्र के किसानों को एक हजार से देने का प्रावधान हैं।