फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   All round development takes place by training women

महिलाओं का प्रशिक्षण से होता है सर्वांगीण विकास

Sun, 27 Dec 2020 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
All round development takes place by training women
कार्यक्रम को संबोधित करती अंजू प्रजापति - फोटो : ORAI
उरई। अल्पसंख्यक महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मोहल्ला बघौरा के मदरसा रसूल-ए-मोहम्मदी दारुल उलूम में शुरू हुआ। राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से महिलाओं का सर्वांगीण विकास होने के साथ नेतृत्व की क्षमता बढ़ेंगी। कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं को प्रशिक्षण सामग्री की किट का वितरण भी किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अंजू प्रजापति ने कहा कि नई रोशनी कार्यक्रम अल्पसंख्यक महिलाओं में नए अवसर प्रदान करेगा। इससे महिला सशक्तीकरण का नारा बुलंद होगा और योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि माटी कला बोर्ड की सदस्य नीलम प्रजापति ने कहा कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह बनाकर अपना आर्थिक विकास कर सकती है। महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमारी ने मिशन शक्ति योजना के सुरक्षा चक्र की जानकारी देते हुए बताया कि महिलाएं हेल्प लाइन नंबर पर किसी भी समय फोन कर सकती हैं।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक अधिकारी राम दत्त प्रजापति ने कहा कि जागरुकता के अभाव में महिलाओं को हिंसा का शिकार होना पड़ता है। कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन, समाजसेविका शशि सोमेंद्र सिंह, जिला महिला अधिकारी अल्कमा अख्तर, संध्या झा, जूली खान, प्रियंका दूबे ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अजय महतेले, सहकार भारती के जिला संगठन प्रमुख सिया शरण व्यास, उपेंद्र सिंह राजावत, मदरसा के प्रबंधक डॉ ए एफ सिद्दकी, सुरजीत सिंह, ओमकार सिंह श्यमकरण प्रजापति, राहुल समाधियां उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने विकास भवन में मिशन शक्ति कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed