फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   All four accused of selling parts of forest animals got bail

Jalaun News: वन जीवों के अंग बेचने के चारों आरोपियों को मिली जमानत

Sun, 07 Apr 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 07 Apr 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
All four accused of selling parts of forest animals got bail
उरई। प्रतिबंधित वन जीवों के अंग और पौधे बेचने वाले चार आरोपियों को जमानत मिल गई है। जिनको वन विभाग ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। इनके पास से करोड़ों का सामान भी बरामद किया गया था।
विज्ञापन

शहर के नत्थू पंसारी की दुकान पर तीन अप्रैल की रात वन विभाग टीम ने छापेमारी की थी। उनको दिल्ली के एक संगठन ने प्रतिबंधित वन जीवों के अंग और दुर्लभ पौधे बेचने की सूचना दी थी। इसके बाद चार गाड़ियों से बीस से अधिक लोगों की टीम ने छापेमारी करते हुए अजय, दीपू, सतीश, विश्राम को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी ओम प्रकाश गुप्ता फरार हो गया था। जो अभी भी फरार चल रहा है। गुरुवार को चारों को कोर्ट में पेश किया गया था। जिनको कोर्ट से शाम को जेल भेज दिया गया था। एक दिन बाद ही उनको शनिवार की शाम जमानत मिल गई। वन विभाग की एसडीओ प्रीति यादव ने बताया कि उनको जमानत मिल गई है। हम लोगों ने पूरी कोशिश की थी। जमानत नहीं मिले। उन्होंने बताया कि अब जमानत रद्द करने के लिए अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed