फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Alcoholics created havoc, vandalism in vehicles

शराबियों ने मचाया उत्पात, वाहनों में की तोड़फोड़

Tue, 05 May 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Alcoholics created havoc, vandalism in vehicles
कोंच। शराब की दुकानें खुलने के पहले ही दिन शराबियों ने सोमवार की रात एक मोहल्ले में जमकर उत्पात मचाया। खुलेआम शराब पीने की शिकायत पुलिस से करने पर नशेबाजों ने मोहल्ले वालों को सबक भी सिखाया और उनके घर के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान मोहल्ले में जमकर गालीगलौज की, जिससे लोग सहम गए और घरों के अंदर दुबक गए। मोहल्ले वालों ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली में दी, लेकिन पुलिस ने मामला आपसी विवाद का बताकर टरका दिया।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि केंद्र सरकार के निर्देश के बाद प्रदेश सरकार ने शराब की दुकानों को शर्तों के साथ सोमवार को खोलने के निर्देश दिए। शराब की दुकानें सुबह दस से शाम सात बजे तक खोलने का फरमान सरकार ने जारी किया। सोेमवार को जैसे ही सुबह दस बजे दुकानें खुली लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शराबियों ने कई-कई बोतलें खरीदी और जमकर पी। ऐसे ही एक मामले में सोमवार की रात पटेलनगर मोहल्ले के चंदकुआं के पास तीन लोग गली में खुलेआम शराब पी रहे थे।
विज्ञापन

जब तीनों को लोगों ने खुलेआम मोहल्ले में शराब पीते देखा तो विरोध किया, जिस पर नशे में धुत तीनों ने गालीगलौज शुरू कर दी। गालीगलौज करने का जब मोहल्ले वालों ने विरोध किया तो तीनों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। मोहल्ले वालोें के मुताबिक, तीनों ने फिर साथियों संग शराब पी और उत्पात मचाने लगे। इस पर दोबारा जब विरोध किया गया तो सभी हमलावर हो गए और गालीगलौज करते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक, शराबियों की हरकतों की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई तवज्जो नहीं दी। इस बीच शराबी घरों के बाहर खड़े करीब पांच वाहनों जिनमें दो कारें भी शामिल हैं में तोड़फोड़ कर दी, जिससे मोहल्लेवासी सकतेे में आ गए और अपने-अपने घरों में दुबक गए। पुलिस के भी कोई कार्रवाई न करने से लोगों में अच्छा खासा आक्रोश भी है। पटेल नगर मोहल्ले के रामकृष्ण शुक्ला और सुलभ अग्रवाल ने पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।

बताया कि मोहल्ले के कुछ लोग रोज जुआ खेलते हैं और लड़ाई झगड़ा करते हैं। सोमवार की रात शराब पीने के बाद इन्हीं जुआरियों में से लोग घर के दरवाजे के पास आकर शराब पीने लगे। जब शराब पीने से मना किया तो अपने तीन-चार अन्य साथियों को बुला लिया और गालीगलौज करते हुए घरों के बाहर खड़ी बाइकों व कारों में भी तोड़फोड़ कर दी। उधर, कोतवाल प्रभारी इमरान खान का कहना है कि मामला आपसी विवाद का लग रहा है, लिहाजा जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed