{"_id":"69e3d9f3cb4a51351b0748bc","slug":"akshaya-tritiya-today-auspicious-coincidence-will-remain-throughout-the-day-orai-news-c-224-1-ori1005-143156-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अक्षय तृतीया आज, पूरे दिन रहेगा शुभ संयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अक्षय तृतीया आज, पूरे दिन रहेगा शुभ संयोग
विज्ञापन
फोटो - 31 पंडित गौरव महाराज।
मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों का अक्षय फल प्राप्त होता
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व माना जाता है। रविवार को अक्षय तृतीया का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन को अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों का अक्षय (कभी न खत्म होने वाला) फल प्राप्त होता है।
पंडित गौरव महाराज ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त पूरे दिन प्रभावी रहेगा, जिससे विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यापार शुरू करने, भूमि-पूजन और सोना-चांदी खरीदने जैसे कार्य बिना किसी विशेष मुहूर्त के भी किए जा सकेंगे। इस दिन किसी भी समय शुभ कार्य करने में कोई बाधा नहीं होती।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने का विशेष महत्व है। साथ ही इस दिन दान-पुण्य, विशेषकर जल, अन्न, वस्त्र और छाता दान करने से पुण्य फल कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
इस दिन सूर्य और चंद्रमा अपनी-अपनी उच्च राशि में रहते हैं, जिससे यह दिन अत्यंत शुभ बन जाता है। यही कारण है कि लोग इस दिन नए कार्यों की शुरुआत करना बेहद शुभ मानते हैं।
तैयार सराफा बाजार, हल्के और फैंसी आभूषण आए
अक्षय तृतीया पर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी अक्षय तृतीया पर खरीदारी को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह रहेगा। सराफा व्यापारियों का कहना है कि अक्षय तृतीया को देखते हुए ज्वैलरी की नई वैरायटी मंगाई है। उम्मीद है कि इस बार अच्छा कारोबार होगा। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद भी व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। लोगों ने अक्षय तृतीया पर गहनों की खरीदारी के लिए पहले से ही पसंद के आभूषणों की बुकिंग भी की है। बढ़ती कीमतों के बावजूद खरीदारी की परंपरा से सोने-चांदी और डायमंड ज्वेलरी के प्रति खरीदारों में रुचि दिख रही है।
सराफा व्यापारियों ने भी बाजार का रुख देखते हुए आभूषणों की रेंज शोरूम पर उपलब्ध कराई है। अक्षय तृतीया के साथ ही सहालगों के लिए भी ज्वेलरी की खरीदारी के लिए भी आ रहे हैं। व्यापारियों ने खरीदारों को लुभाने के लिए कई ऑफर भी दिए हैं। इसमें आभूषण मेकिंग चार्जेज में छूट का भी ऑफर रखा है। पिछले साल के मुकाबले साने-चांदी की कीमतों में काफी उछाल आया है, लेकिन अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। लोग परंपरा को निभाने के लिए खरीदारी भी करते हैं।