{"_id":"654a85737482ebaa330c74b4","slug":"ake-strict-action-against-vehicles-without-number-plates-and-scrap-plates-orai-news-c-224-1-ori1001-6586-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिना नंबर, खुर्ची प्लेट वाले वाहनों पर करें सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिना नंबर, खुर्ची प्लेट वाले वाहनों पर करें सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
उरई। अवैध खनन व परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाएं। वाहनों की नंबर प्लेट खराब करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश डीएम ने दिए हैं। 776 वाहनों को ब्लैक लिस्टटेड किया गया है।
डीएम राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में चेक गेट व एम-चेक से निर्गत ई-नोटिस, माइन टैग, निर्गत वसूली प्रमाणपत्रों की बकाया आदि के संबंध में बैठक हुई। इसमें संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उन्होंंने कहा कि वैध खनन को प्रेरित कर राजस्व में बढ़ोतरी की जाए। जिले में किसी भी हाल में अवैध खनन व परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने खान अधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन व एसडीएम एवं सीओ को अभियान चलाकर अवैध खनन रोकने के निर्देश दिए। कहा कि बिना माइन टैग व बिना ई-एमएम-11 के उप खनिज लदे वाहनों का परिवहन न करने दिया जाए। बिना नंबर प्लेट, नंबर प्लेट पर कालिख लगी, या खुरची हुई प्लेट वाली गाड़ियों, बिना रॉयल्टी एवं फर्जी रॉयल्टी वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
जिले में लगभग 776 वाहनों पर आनॅलाइन चालान निर्गत किए गए हैं। इनकी धनराशि जमा न कराने पर सभी वाहनों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। उन्होंने जिला खनिज कमांड सेंटर का निरीक्षण कर समस्त खनिज क्षेत्रों को पीटीजेड कैमरा के माध्यम से सतत निगरानी के निर्देश दिए।