फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Air Pollution Quotes,rape,police,FIR,woman

एयर होस्टेस से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Tue, 26 Apr 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Air Pollution Quotes,rape,police,FIR,woman
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एयर होस्टेस ने युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने युवक पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट एयरवेज में एयर होस्टेस है। दो वर्ष पहले शहर के मोहल्ला तुलसी नगर निवासी सुमित बलेचा ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद से वह शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब उसने शादी करने का दबाव डाला तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने धोखाधड़ी कर उससे एक लाख रुपये भी ले लिए और उसके माता पिता व उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। सोमवार को युवती परिजनों के साथ शहर कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed