फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Agricultural land was registered in the pond, complaint to SDM

Jalaun News: खेती की जमीन तालाब में करा दी दर्ज, एसडीएम से शिकायत

Thu, 07 Aug 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Agricultural land was registered in the pond, complaint to SDM
जालौन। कृषि भूमि को चकबंदी के समय गलत तरीके से तालाब की भूमि के रूप में दर्ज कर दिया गया। जिससे किसान परेशान हैं। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। हरदोई राजा के किसान कपूर सिंह, करन सिंह, अमर सिंह, कैलाश, मोतीलाल, सर्वेश, नाथूराम, रामप्रकाश, कुंवर सिंह आदि ने एसडीएम विनय मौर्य को ज्ञापन देकर बताया कि गोकुलपुरा मजरे के मौजा हरदोई राजा में कृषि भूमि है। यह कृषि भूमि चकबंदी के समय गलत तरीके से तालाब की भूमि के रूप में दर्ज कर दी गई। जबकि पूर्व में यह भूमि सेठ गोकुलदास की धर्मपत्नी के नाम से संक्रमणीय भूमि के रूप में दर्ज थी। गलत तरीके से इसे तालाब की भूमि के रूप में दर्ज किए जाने से किसान परेशान हैं। उन्होंने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि गलत तरीके से तालाब के रूप में दर्ज भूमि को पुनः संक्रमणीय कृषि भूमि के रूप में दर्ज किया जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed