फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   agricalture, orai news

बारिश से किसानों में कहीं खुशी, कहीं गम

Thu, 16 Jan 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
agricalture, orai news
उरई-जालौन। बुधवार की सुबह से बारिश होने से किसानों के माथे पर बल पड़ गए। किसानों के लिए यह बेमौसम की बारिश किसी मुसीबत से कम नहीं है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए तो रिमझिम बारिश फायदेमंद है लेकिन सरसों, मटर, मसूर व चना की फसलों में रोग लगने की आशंका है।
विज्ञापन

मंगलवार से ही घने बादल छाए रहे। बुधवार सुबह बूंदाबांदी शुरू हो गई। नगर व ग्रामीण इलाके में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई। कई बार तेज बारिश हुई। वैज्ञानिकों के मुताबिक आलू, हरी मटर, चना, मसूर और सरसों की फसल के लिए ये मौसम ठीक नहीं है। आलू में झुलसा रोग लगने की आशंका है। जबकि सरसों के फूल टूटने और फसल के पलटने की भी आशंका बनी हुई है। प्रगतिशील कृषक राजीव माहेश्वरी ने बताया कि दलहनी फसलों को बारिश के कारण नुकसान हुआ है। दलहनी फसल वैसे भी मुश्किल से तैयार होती है और अब बारिश से नुकसान हो रहा है। किसान श्यामू लौना ने बताया कि सरसों की फसल में फूल अच्छा आया है, लेकिन रुक-रुककर हो रही बारिश से फसल खराब हो जाएगी। पत्तियों में भी दाग पड़ जाएंगे।
विज्ञापन

महेबा के किसान हरिनारायण ओमर का कहना है कि रबी की फसल के लिए बारिश ठीक नहीं है। लाही, मटर और मसूर को काफी नुकसान होने की आशंका है। किसान की रातों की रखवाली भी व्यर्थ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसाकलार स्थित जटहौली के किसान अहबर्न सिंह का कहना है कि बारिश मसूर व मटर की फसल के लिए नुकसानदायक है। मटर की फलिया में दाग लगने का डर है। गेहूं, ज्वार व चना को फिर भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed