{"_id":"56ec49964f1c1b215b8b47a2","slug":"agitators-performed-purification-ritual","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारियों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारियों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
बुद्धि-शुद्धि हवन
- फोटो : अमर उजाला
जालौन। क्षेत्रीय सांसद एवं रेल मंत्री के खिलाफ नगर व क्षेत्र की जनता का गुस्सा चरम पर है। इसके चलते तहसील गेट के सामने अनशन स्थल पर ‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ द्वारा सांसद व रेलमंत्री की बुद्धि को शुद्ध करने के लिए हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान पं. उमाशंकर चतुर्वेदी व कृष्णाजी द्वारा पूर्ण वैदिक रीति व मंत्रोच्चार के साथ हवन कार्यक्रम किया गया। वहीं, इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित नगर व क्षेत्रवासियों द्वारा हवनकुंड में आहुतियां डाली गईं। कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता असलम सिद्दीकी, वसीउर्रहमान सिद्दीकी, जाहिदउल्ला अंसारी, अशफाक राईन, मोंटी मिश्रा, गौरीश द्विवेदी, संतोष शर्मा, नारायण सिंह सेंगर, थोपन यादव, सोमिल याज्ञिक, जावेद अख्तर, शफीक राईन, जर्रार कादरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन