फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After work of tender inquiry

काम होने के बाद टेंडर की जांच के आदेश

Sun, 20 Sep 2015 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Sun, 20 Sep 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
After work of tender inquiry
नगर पालिका कालपी में सभासदों व अध्यक्ष के बीच चल रही तनातनी अब खुलकर सामने आ गई है। सभासदों ने आरोप लगाया है कि पालिका में कमीशन का खेल बड़े स्तर पर चल  रहा है। उन कार्यों पर भी टेंडर मांग लिए गए है जो पहले ही कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन


इस घालमेल की शिकायत सभासदों ने एडीएम से की है। इस पर एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्ट्रेट में शिकायत करने पहुंचे कालपी नगर पालिका के सभासद अजीत यादव, शबनम इलयास के अलावा सपा नगर अध्यक्ष इरशाद खान, अनवार अंसारी, गुड्डू आदि ने एडीएम आनंद कुमार को एक ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


ज्ञापन में शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पालिका में नियमों को ताक पर रखकर निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं। जिन निवदाओं को आमंत्रित किया गया है उनका काम पहले ही हो चुका है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कमीशन के खेल में जायज और नाजायज कार्यों को नहीं देखा जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पालिकाध्यक्ष कमर अहमद से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि शिकायत सिर्फ दबाव बनाने के लिए की जा रही है। उधर, एडीएम ने इस मामले मेें जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed