फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After two and a half months, BSP again changed the district president, expressed confidence in Brijesh

Jalaun News: ढाई माह बाद बसपा ने फिर बदला जिलाध्यक्ष, बृजेश पर जताया भरोसा

Mon, 24 Mar 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 24 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
After two and a half months, BSP again changed the district president, expressed confidence in Brijesh
उरई। बसपा ने दस माह में पांच जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं। शनिवार को बृजेश जाटव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। ढ़ाई माह बाद फिर से जिलाध्यक्ष बदले जाने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। वह सोशल मीडिया पर अपना विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन

बसपा के शीर्ष नेतृत्व ने लगभग तीन साल तक जिलाध्यक्ष रहे धीरेंद्र चौधरी को पिछले वर्ष 8 जून को पद से हटा दिया था। इसके बाद जितेंद्र दयालु को जिलाध्यक्ष बनाया गया। वह सिर्फ 48 दिन तक पद पर रहे। इसके बाद एक बार पुन: पार्टी ने धीरेंद्र चौधरी पर भरोसा जताया। लेकिन, 19 दिन बाद ही पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य अतर सिंह पाल को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। इससे पिछड़ी जाति के लोग बसपा की तरफ रुख करने लगे।
विज्ञापन

दो माह बाद दोबारा पार्टी ने बदलाव करते हुए फिर किशुनलाल पाल को जिलाध्यक्ष बनाया। वह अपनी कार्यकारिणी बना ही पाए थे कि शनिवार को पार्टी ने छौलापुर निवासी बृजेश जाटव को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। इससे सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उनका कहना है कि दस माह में पार्टी ने पांच जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। इससे कार्यकर्ता यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि पार्टी की रणनीति क्या है। जो भी जिलाध्यक्ष बनकर आता है, वह अपनी कार्यकारिणी भी नहीं बना पाता और उसे पद से हटा दिया जाता है।अगर ऐसा ही होता रहा तो पार्टी का नुकसान होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed