फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After the death of his parents, the innocent child reached his maternal grandparents' home

Jalaun News: मां-बाप की मौत के बाद मासूम पहुंचा ननिहाल

Mon, 10 Mar 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 10 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
After the death of his parents, the innocent child reached his maternal grandparents' home
मुहम्मदाबाद। 25 दिन के अंदर पति और पत्नी दोनों ने ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दंपती की मौत के बाद उनका तीन साल का मासूम बेटा कार्तिकेय दोनों को याद कर बिलख रहा है। वह बार-बार मम्मी पापा को पुकारता है। ससुराल में उसे संभालने वाला कोई नहीं है। इस पर नाना उसे अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ा गांव निवासी धमेंद्र सिंह (28) ने पत्नी प्रियंका (26) से अक्सर विवाद होने पर 12 फरवरी को जहर खाकर जान दे दी थी। पति की मौत के बाद प्रियंका उरई आ गई थी और वह अपने तीन वर्षीय बेटे कार्तिकेय के साथ शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर में रह रही थी। पड़ोसियों ने बताया कि वह पति की मौत के बाद से पूरी तरह से टूट चुकी थी। उसके ससुर पुलिस विभाग में तैनात थे। उनकी मौत के बाद डकोर के गुढ़ा गांव निवासी देवर ओमेंद्र सिंह को नौकरी मिल गई थी।
विज्ञापन

सास विमला को पति के फंड के रुपये और पेंशन भी मिल रही थी। धर्मेंद्र के काम पर न जाने से उसकी मां विमला उसकी मदद करती रहती थी। इसलिए धर्मेंद्र काम पर नहीं जा रहा था। धर्मेंद्र की मौत के बाद से ही परिजनों ने प्रियंका की मदद और बोलचाल भी बंद कर दी थी। परिजन उस पर आरोप लगाते थे कि उसी की वजह से धर्मेंद्र ने जहर खाकर जान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 दिन तक तो प्रियंका सब कुछ सहती रही। लेकिन शुक्रवार की शाम उसका सब्र टूट गया और उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। उसने यह भी नहीं सोचा कि उसकी मौत के बाद से तीन वर्षीय बेटे कार्तिकेय का क्या होगा। उसकी मौत से बेटा मम्मी पापा कहता हुआ बिलख रहा था। इस पर मृतका के पिता इटावा जिले के ऊदी थाना क्षेत्र के पछाय गांव निवासी राजीव भदौरिया कार्तिकेय को अपने साथ ले गए।


धर्मेंद्र के काम न करने से दोनों में होता था विवाद
उरई। आसपास के लोगों की मानें तो धर्मेंद्र गुजरात में रहकर एक कंपनी में काम करता था। लेकिन वह कई महीनों से गुजरात नहीं गया था और गांव छोड़कर शहर के इंदिरा नगर में पत्नी व बेटे के साथ रहने लगा था। मां विमला को पेंशन मिलती थी तो वह धर्मेंद्र की मदद करती रहती थीं। इसलिए वह बाहर नहीं जा रहा था। इसको लेकर दोनों में विवाद होता था। इसी के चलते धर्मेद्र ने आत्महत्या कर ली थी। उसकी मौत के 25 दिन बाद ही पत्नी प्रियंका ने भी अपनी जान दे दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed