फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After spending millions dirt intact

लाखों खर्च के बाद भी गंदगी जस की तस

Sat, 21 Jan 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन Updated Sat, 21 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
After spending millions dirt intact
फोटो नंबर-16-अजनारी रोड स्थित कांग्रेस दफ्तर के पास गंदगी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका भले ही लाखों रुपये खर्च करने का दावा करती हो लेकिन हकीकत कुछ और ही है। शहर में हर, गली मोहल्ले में कूडे़ के अंबार व नालियों में गंदगी भरी पड़ी है। साफ सफाई न होने पर लोगों को स्वयं ही अपने दरवाजों पर झाड़ू लगानी पड़ रही है।  
विज्ञापन



उरई शहर की आबादी लगभग दो लाख है। इसमें 28 वार्ड हैं। शहर में साफ सफाई के लिए पालिका में 272 संविदा सफाई कर्मचारी हैं। इनको प्रत्येक माह में 42 लाख 30 हजार रुपये वेतन के रूप में पालिका से भुगतान किया जाता है। वहीं, स्थायी सफाई कर्मी सिर्फ 116 हैं। इनको प्रति माह 22 लाख रुपये वेतन दिया जाता है।
विज्ञापन


सभी सफाई कर्मियों को प्रतिमाह 71 लाख 62 हजार रुपये वेतन के रूप में पालिका से दिया जाता है। इसके अलावा किट खर्च कलई, चूना, गाड़ी, ट्रैक्टर, जेसीबी आदि के खर्च अलग से किए जाते हैं। शहर में कई स्थान ऐसे हैं, जहां वर्ष में एक बार भी सफाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरिया, तिलक नगर, राजकीय कालोनी, शांति नगर, उमरारखेरा, लहारियापुरवा समेत कई मोहल्लों में गंदगी का अंबार है। शहर का कूड़ा चौराहे पर जमा होता है।  सड़कों से गुजरने वालों को इसकी दुर्गंध  का सामना करना पड़ता है। मोहल्लों में कूड़ा जमा करने के लिए पालिका ने बाक्स लगा दिए हैं, मगर मोहल्ले के लोग इन बाक्सों डिब्बों में कूड़ा न डालकर बाक्स के पास ही फेंक देते हैैं।



पालिका के सफाई निरीक्षक संदीप कुमार का कहना है कि शहर की आबादी के हिसाब से सफाई कर्मचारियों की संख्या काफी कम है। इनकी संख्या बढे़, तभी सफाई व्यवस्था पटरी पर आ सकती है। वैसे तो पालिका सफाई कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed