फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After killing the young man, the dead body was thrown in the field

युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

Fri, 26 Nov 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
After killing the young man, the dead body was thrown in the field
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालौन। पार्टी के बहाने युवक को घर से बुलाकर उसके ही साथियों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। शव को खेत में फेंक दिया। बुधवार देर शाम चरवाहों ने शव पड़ा देखा तो अफरातफरी मच गई। मृतक के परिजनों पुलिस को घटना सूचना दी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ लिया है।
जालौन थानाक्षेत्र के ग्राम सिहारी दाउदपुर निवासी राजकिशोर के 26 वर्षीय बेटे सतेंद्र का लहूलुहान शव गांव के बाहर भगवानदास के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि गांव के ही छोटे साहब व शिवपाल मंगलवार रात आठ बजे पार्टी करने के बहाने सतेंद्र को घर से ले गए थे। इसके बाद से सतेंद्र का कही पता नहीं चला। बुधवार शाम चरवाहों ने उसका शव खेत में पड़ा देखा, तब जानकारी मिली।
विज्ञापन

मृतक के गले को धारदार हथियार से काटा गया था। गले में रस्सी का फंदा भी कसा मिला। घटना से पिता राजकिशोर, भाई शैलेंद्र, बहन रूपा बेहाल हैं। कोतवाल सुनील सिंह का कहना है कि तहरीर पर शिवपाल, छोटे साहब पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिवपाल को पकड़ लिया गया है। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। सतेंद्र की मां मुन्नी देवी ने करीब 18 वर्ष पूर्व आग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सतेंद्र दो भाई हैं। शैलेंद्र बड़ा और सतेंद्र छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि चाकू से गला रेतने के बाद हत्यारोपी जब शव को नहीं उठा सके तो गले में रस्सी बांधकर उसे करीब 200 मीटर दूर घसीटकर खेत तक ले गए। सतेंद्र व साथियों में से किसी की भी शादी नहीं हुई। आरोपी शिवपाल पूर्व प्रधान के यहां मजदूरी करता है। तीनों आए दिन शराब पीकर गांव में झगड़ा किया करते थे। उधर, चर्चा है कि सतेंद्र व छोटे साहब में रुपयों का लेनदेन भी था। इसे लेकर ही झगड़ा हुआ था। हाल ही में दो घरों में हुई लाखों की चोरी के मामले के तार भी सतेंद्र की हत्या से जोड़करदेखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed