फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After an argument with his father, the young man consumed sulfas along with his family

Jalaun News: पिता से कहासुनी के बाद युवक ने परिवार सहित खाया सल्फास

Tue, 21 Nov 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
After an argument with his father, the young man consumed sulfas along with his family
सिरसाकलार। युवक की अपने पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके चलते युवक ने पत्नी, पुत्र व पुत्री सहित सल्फास की गोली खा ली।
विज्ञापन

जिससे सभी की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने सभी को अचेत पड़़ा देखा तो अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के जहटौली गांव निवासी भगवान सिंह (35) की सोमवार को पिता राजेश यादव से कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर उसने सल्फास की गोली खा ली। पत्नी मालती (33) व पुत्री दिव्यांशी (4) व एक वर्षीय पुत्र दिव्यांश को भी सल्फास खिला दिया। जिससे सभी की हालत बिगड़ गई।

परिजनों ने पूरे परिवार को अचेत पड़ा देखा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां से सभी को कानपुर रेफर कर दिया गया। जिसमें भगवान सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि भगवान सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा है। वह न्यामतपुर में चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर ठीक करने का काम करता है। थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed