{"_id":"6927641fb2b1046aac0d8e8e","slug":"after-a-domestic-dispute-a-young-man-hanged-himself-and-committed-suicide-orai-news-c-224-1-ori1005-137362-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: घरेलू विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: घरेलू विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी
Thu, 27 Nov 2025 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
उरई। गांधी नगर मोहल्ले में घरेलू विवाद के बाद युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो शव फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। पुलिस जांच में जुटी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के धरगुवां गांव निवासी जितेंद्र राजपूत उर्फ जीतू (40) शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर में परिवार के साथ काफी समय से रह रहा था। मंगलवार की रात सभी लोग खाना खाकर सो गए। जितेंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जितेंद्र के भतीजे फूल सिंह ने बताया कि चाचा की कार डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में हादसे का शिकार हो गई थी। इसकी को लेकर घर में विवाद चल रहा था। इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठा लिया। उसके दो बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी नीता सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी हरीशंकर चंद्र का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।