फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After a dispute with his wife, the young man hanged himself and committed suicide.

Jalaun News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Mon, 11 May 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with his wife, the young man hanged himself and committed suicide.
कोटरा। छिरावली गांव में पत्नी से विवाद के बाद युवक घर से निकल गया और उसने गांव के बाहर खेत में लगे नीम के पेड़ से गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने शव लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के छिरावली गांव निवासी विशेष कुमार (25) का शव रविवार की सुबह गांव के बाहर स्थित खेत में लगे नीम के पेड़ से गमछे के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले रागिनी के साथ हुई थी। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसका एक साल का बेटा है। बताया कि तीन दिन से दंपती के बीच विवाद चल रहा था। भाई जीतू ने जब विवाद का कारण पूछा तो दोनों ने बताने से मना कर दिया था। रविवार की सुबह विशेष कुमार घर से निकल गया और आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विमलेश कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। अभी तक कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed