फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After 33 percent reservation, women can also become MLA, MP

Jalaun News: 33 प्रतिशत आरक्षण के बाद महिलाएं भी बन सकती हैं विधायक, सांसद

Thu, 07 Mar 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 07 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
After 33 percent reservation, women can also become MLA, MP
कदौरा। नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत मंगलवार को ब्लॉक सभागार में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री लाइव के प्रसारण को सुना गया। योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। समूह की महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं से महिलाएं अपने परिवार के भरण पोषण में अहम भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन

माधौगढ़ संवाद के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र व्यास ने कहा कि महिलाओं को शक्तिशाली बनाने के लिए सरकार प्रयास कर रही हैं। जिला मंत्री ज्योतिष सिंह ने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण बिल के पास होने से महिलाएं भी विधायक सांसद बन सकती हैं। 40 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किए गए।, पप्पू यादव, मुकेश कुमार ,संतोषी,गौरव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोंच संवाद के अनुसार ब्लॉक प्रमुख रानी देवी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। 40 महिलाओं को प्रमाण पत्र दिए गए। सत्येंद्र निरंजन शीलू, बीडीओ मानूलाल यादव, नरेश दुवे, रमेश वर्मा, अवधेश पटेल, अनिल गोस्वामी, डॉ. सुरेश कनौजिया, अमर पिपरैया मौजूद रहे। मुहम्मदाबाद संवाद के अनुसार डकोर ब्लॉक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि हर ग्राम में 80 महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद, बीडीओ बृजकिशोर, बलवीर सिंह सेंगर, चंदन श्रीवास, बृजेश कुमार, अनुपम, सत्यनारायण, विजय कुमारी, रिंकी, राखी, दीपिका, आरती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालपी संवाद के अनुसार पालिका सभागार में आयोजित नारी शक्ति वंदन में पूर्व विधायक डॉ. अरुण मेहरोत्रा ने कहा कि महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है। अमित पांडे, भरत सिंह यादव, अमरदीप पांडे, सतेंद्र सिंह, दीपांशु, संजय सोनकर, सुनील पटवा, ज्योति विश्वकर्मा, रजनी पाल, कुमकुम सिंह, उषा शुक्ला, गीता पाल, नंदनी जाटव मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed