{"_id":"66560834ea7051c9420892b4","slug":"advocates-on-strike-in-support-of-female-advocate-orai-news-c-224-1-ka11004-115232-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महिला अधिवक्ता के समर्थन में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महिला अधिवक्ता के समर्थन में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता
Tue, 28 May 2024 10:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 28 May 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
उरई। महिला अधिवक्ता व उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और महिला अधिवक्ता को एट थाना पुलिस द्वारा रात भर थाने में बैठाने के विरोध में मंगलवार को जिले भर के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं ने एट थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की।
एट थाना कस्बा निवासी सुमन गौतम ने मंगलवार को अधिवक्ताओं के साथ सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इसमें आरोप लगाया है कि उनकी बहुओं ने उसके व परिजनों के खिलाफ एट थाने में दहेज उत्पीड़न की झूठी एफआईआर दर्ज कराई है। अधिवक्ताओं की मांग है कि फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वालों के अलावा महिला अधिवक्ता को थाने में बैठाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। जब तक ऐसा नहीं होगा, तब तक अधिवक्ता शांत नहीं बैठेंगे। उरई के अलावा जालौन, माधौगढ़, कालपी व कोंच के अधिवक्ता भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान भारत कुमार यादव, ब्रजेंद्र कुशवाहा, पंचम सैनी, रिंकी, संजीव दीक्षित, मैराज दीक्षित, संगीता सिंह, इंद्रजीत आईजी, विवेक सोनी, इरशाद मंसूरी, दयाराम, अस्मिता रत्ना, मनोज कुमार, अनुज शर्मा, ज्योति त्रिपाठी, प्रदीप दीक्षित आदि मौजूद रहे।