फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Advocate accused police action, gave complaint letter to DM SP

Jalaun News: अधिवक्ता ने पुलिस कार्रवाई पर लगाया आरोप, डीएम एसपी को दिया शिकायती पत्र

Tue, 29 Nov 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Advocate accused police action, gave complaint letter to DM SP
उरई। कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी अधिवक्ता असित कुशवाहा ने डीएम व एसपी को शिकायतीपत्र देकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर रजनीकांत पटेल ने साथियों के साथ 24 नवंबर को घर में घुसकर मारपीट की थी। इसके बाद गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए लूटपाट की थी। शिकायत करने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इस पर अधिवक्ताओं ने हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी।

इस पर सीओ ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आरोप लगाया कि पुलिस मामले की निष्पक्ष विवेचना नहीं कर रही है। घटना में घायल आठ लोगों में केवल चार का ही डाक्टरी परीक्षण कराया गया। साधारण धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। अभी तक पुलिस ने किसी भी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया और न ही लूटे गए माल की बरामदगी की है। आरोपी उसके परिजनों की हत्या करने की साजिश रच रहे हैं। अधिवक्ता ने डीएम व एसपी से मांग की है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए लूटे गए माल की बरामदगी की जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed