फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Advice to farmers on scientific method of farming

Jalaun News: किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने की सलाह

Sun, 23 Jul 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 23 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Advice to farmers on scientific method of farming
जालौन। कृषि विज्ञान केंद्र रूरा मल्लू में खरीफ उपभोक्ता गोष्ठी एवं मिनी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन एसडीओ अभिषेक चंद्रा व कृषि विज्ञान केंद्र अधीक्षक डॉ. मंजुल पांडेय के आतिथ्य में किया। कार्यक्रम में गांवों से आए 115 किसानों को खरीफ फसल की वैज्ञानिक बुआई प्रक्रिया को समझाया गया एवं उड़द, मूंग व रागी के बीज किट वितरित की गई।
विज्ञापन


कृषि विभाग के एसडीओ अभिषेक चंद्रा ने कहा कि कम जमीन पर अधिक उपज के लिए वैज्ञानिक विधि से खेती करना कारगर सिद्ध हो सकता है। किसानों को वैज्ञानिकों की ओर से तैयार की गई नई-नई तकनीक का प्रयोग कर खेती करना चाहिए। इससे ज्यादा पैदावार संभव हो सकता है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कहा कि खरीफ फसलों में संतुलित खाद की मात्रा का प्रयोग करें तो निश्चित रूप से फसल स्वस्थ होगी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र अधीक्षक कृषि वैज्ञानिक डॉ. मंजुल पांडेय ने किसानों को सलाह दी कि वह फसल की बुआई से पूर्व मिट्टी का परीक्षण अवश्य करा ले। मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी कर लें और जिस पोषक तत्व की कमी हो उसकी भरपाई कर ही फसल की बुआई करें। इससे फसल की अच्छी पैदावार होगी। गोष्ठी में कृषि रक्षा इकाई केंद्र प्रभारी रविकांत सेन ने कहा विभाग ने किसानों को निशुल्क बीज उपलब्ध कराने के लिए मिनी किट उपलब्ध कराई गई है। गोदाम में उड़द, मूंग व रागी मोटा अनाज की किट उपलब्ध कराई गई है। जिसमें 60 उड़द, 40 मूंग व 15 रागी मोटा अनाज की किटों का वितरण किया गया है। इस मौके पर प्रगतिशील किसान लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी, सूर्य नायक, गिरेंद्र कुशवाहा, व्रम्हप्रकाश, बृजलाल, जितेंद्र सिंह चौहान, राघवेंद्र नगायच आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed