फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Adolescents show enthusiasm about vaccine

किशोरों में वैक्सीन को लेकर दिखा उत्साह

Tue, 04 Jan 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Adolescents show enthusiasm about vaccine
मेडिकल कालेज में टीकाकरण कराता किशोर। - फोटो : ORAI
उरई। किशोरों के लिए सोमवार को कोविड वैक्सीनेशन शुरू हो गया। पहले दिन 15 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगाई गई। हर केंद्र पर 100-100 वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। कुल 1500 किशोरों को वैक्सीन लगाई जानी थी। पहले दिन 315 किशोरों को कोवैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

वैक्सीन को लेकर किशोरों में उत्साह देखा गया। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने किशोरों का आह्वान किया है कि जागरूक हो कर खुद भी वैक्सीन लगवाएं और औरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। डकोर पीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. इदरीश मुहम्मद की देखरेख में 10 बच्चों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए गए। वैक्सीन लगवाने वाले किशोरों को विधायक गौरीशंकर वर्मा व चिकित्साधिकारी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

माधौगढ़ संवाद के अनुसार- किशोरों के लिए शुरू हुए वैक्सीनेशन के लिए सीएचसी परिसर पर सेंटर बनाया गया। प्रभारी संदीप दिवाकर, डा. कुलदीप राजपूत की मौजूदगी में डा. शैली व एएनएम कुसुम ने 20 किशोरों को वैक्सीनेशन की डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोंच संवाद के अनुसार, सीएचसी केंद्र प्रभारी डॉ आरके शुक्ला ने बताया कि पहले दिन कोविन एप पर पंजीकरण कराने वाले 20 किशोर व किशोरियां टीके लगाए गए।

-डकोर में टीकाकरण कराने आए किशोरों को माला पहनाते सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा।

-डकोर में टीकाकरण कराने आए किशोरों को माला पहनाते सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed