{"_id":"613ba6728ebc3eafb7563672","slug":"adm-dm-jayanti-hindi-pantograph-broken-orai-news-knp6514276109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं गोविंद बल्लभ पंत को किया गया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पं गोविंद बल्लभ पंत को किया गया याद
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मौजूद डीएम प्रियंका निरंजन व ?
- फोटो : ORAI
उरई। पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने स्थापित पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित किया।
डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि भारत रत्न महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता थे। वह प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे। राष्ट्रीय चेतना के प्रबल समर्थक पंत ने आर्थिक विषमता मिटाने के लिए सार्थक प्रयास किए। उन्होंने कहा कि पंत जी ने भाषाई आधार पर राज्यों का पुनर्गठन कर हिन्दी को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उन्होंने कहा कि पं0 गोविंद बल्लभ पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा, कृषि सुधारों तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। उनका संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पूनम निगम, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
-----------
राजकीय इंटर कालेज में दिखाया गया मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
उरई। गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इंटर कालेज उरई के सभागार में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप मे मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक जालौन स्थान उरई भगवत पटेल एवं जिला आपूर्ति अधिकारी उपस्थित हुए। लोक भवन लखनऊ द्वारा आयोजित जयंती पर सीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। जिसमें विद्यालय के सभी अध्यापक एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रही। पं0 गोविन्द पत की जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई।