फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ADM and ASP march on foot in Redzone

रेडजोन में एडीएम व एएसपी ने पैदल मार्च किया

Tue, 05 May 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
ADM and ASP march on foot in Redzone
शहर में गश्त करती महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी - फोटो : ORAI
रेडजोन में एडीएम व एएसपी ने पैदल मार्च किया
विज्ञापन

-अंबेडकर चौराहे पर बैरिकेडिंग कर की चेकिंग
फोटो नंबर-17-गश्त करती महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमारी व कोतवाली पुलिस।
फोटो नंबर-18-अंबेडकर चौराहे पर चेकिंग करते एडीएम व एएसपी।
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। शहर के रेड जोन क्षेत्र में मंगलवार सुबह एडीएम व एएसपी ने पैदल मार्च कर सघन चेकिंग अभियान चलाया और चौराहों पर लगे बैरिकेडिंग पर लोगों को रोककर पूछताछ की और तलाशी ली। वहीं बेवजह सड़कों पर घूमने वालों को सख्त हिदायत दी। बैरियर पर लगे पुलिस कर्मियों को भी हिदायत दी कि पूरी सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराएं जाए।

शहर के रेडजोन एरिया में एडीएम प्रमिल कुमार व एएसपी डा.अवधेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार की सुबह शहर के जिला परिषद से लेकर अंबेडकर चौराहा तक पैदल गश्त किया और अंबेडकर चौराहा पर लगे पुलिस बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाकर सड़क पर घूम रहे लोगों से आने जाने का कारण पूछा और पास लगाकर चल रहे लोगों से भी पूछताछ की। वहीं बेवजह घूमते पाए जाने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी। बिना कोई जरूरी काम के घरों से न निकलें और लॉकडाउन का पूरा पालन करें। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सोमवार रात महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमारी ने शक्ति मोबाइल प्रभारी टीम प्रभारी रानी गुप्ता व एसआई अशोक कुमार, सिपाही, बृजेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह व महिला आरक्षियों के साथ शहर के शहीद भगत सिंह चौराहे से करमेर रोड होते हुए रेड जोन वाले एरिया में पैदल गश्त कर एनाउंसमेंट किया। वहीं अनावश्यक रुप से घूम रहे लोगों को हिदायत देकर घरों के अंदर रहने को कहा।

शहर में वाहनों की चेकिंग करते एएसपी अवधेश कुमार व एडीएम प्रमिल कुमार

शहर में वाहनों की चेकिंग करते एएसपी अवधेश कुमार व एडीएम प्रमिल कुमार- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed