फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Aditi was in shock after being discharged from the hospital and reached home

Jalaun News: अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंची अदिति सदमे में

Tue, 13 Aug 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 13 Aug 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Aditi was in shock after being discharged from the hospital and reached home
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के महलुआ में दीवार गिरने और फ्रिज का कंप्रेसर फटने से झुलसी अदिति झांसी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौट आई है। लेकिन जैसे ही उसे मां व भाई की मौत की खबर लगी तो वह सदमे में चली गई। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम मां-बेटे का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में कर दिया गया है। अदिति के पिता अखिलेश का झांसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महलुआ में रविवार को बारिश के चलते कमजोर पक्का मकान धराशाई हो गया था। इस घटना में जान गंवाने वाली महिला मोहिनी और उसके पुत्र देवू के शव पोस्टमार्टम होने के बाद देर शाम घर पहुंचे तो परिजनों और नाते रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। बड़े बुजुर्गों ने जैसे-तैसे परिजनों को संभाला और फिर गम के माहौल में मां-बेटे के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, हादसे में झुलसे मृतक मोहिनी के पति अखिलेश यादव का अभी भी झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। जबकि घायल बेटी अदिति उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पहुंच गई। जबसे उसे दोनों के मौत की जानकारी मिली है तो वह सदमे में है और मां तथा भाई को याद करके बेसुध हो जाती है। समूचे गांव में एक अजीब सी खामोशी छाई है और हर कोई दुःखी है। मृतक मां और बेटे के अंतिम संस्कार के दौरान कोतवाल अरुण कुमार राय, खेड़ा चौकी प्रभारी शशांक वाजपेयी, दरोगा अनुराग राजन पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उधर, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों का गांव पहुंचना लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed