फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   adhar card,bank,mastermind,mobile,link

अब घर पहुंचकर डाकिया कराएंगे आधार कार्ड में संशोधन

Wed, 09 Mar 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
adhar card,bank,mastermind,mobile,link
कदौरा। आधार कार्ड बनवाने वालों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें डाकघर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डाकिया घर पहुंचकर आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं को दूर कराएंगे। साथ ही पांच साल से कम आयु के बच्चों का नि:शुल्क आधार कार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार डाकघरों को डिजिटल करने के साथ अन्य सुविधाओं से सुसज्जित कर रही है। डाक विभाग ने आईपीपीबी (इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) के माध्यम से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने, नंबर व नाम संशोधन के लिए डाकघर अधिकारियों और डाकियों को मोबाइल में ऐप की सुविधा दी है। इसका अधिक लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को होगा। जो आधार कार्ड में मोबाइल नंबर के संशोधन और फीडिंग के लिए डाकघरों के चक्कर लगाते हैं। पोस्ट मास्टर शिवराम सिंह ने कहा कि डाकघर के अंतर्गत 15 डाकिया हैं। इनमें हरचंद्रपुर, मरगाया व बरखेरा में पद खाली है। इसके लिए अतिरिक्त डाकिया को चार्ज दिया गया है। अब लोगों को दिक्कत नही उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

-----------
ये हो सकेंगे सुधार
घर पहुंचने वाले डाकिये से आप आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कराना, नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, शाब्दिक गलतियों में सुधार करा सकते हैं। इसके लिए डाकियों को मोबाइल में एक ऐप की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed