{"_id":"5efb8a5f8ebc3e433759136f","slug":"adg-said-social-distance-rules-should-be-followed-orai-news-knp56854403","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी बोले, सामाजिक दूरी के नियम का होना चाहिए पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी बोले, सामाजिक दूरी के नियम का होना चाहिए पालन
विज्ञापन
कालपी कोतवाली में कोविड-19 हेल्प डेस्क की जानकारी लेते आईजी जय नारायण सिंह
- फोटो : ORAI
एडीजी बोले, सामाजिक दूरी के नियम का होना चाहिए पालन
कालपी। नगर पालिका परिषद की ओर से कोतवाली परिसर में बनवाए गए अतिथि गृह का उद्घाटन एडीजी कानपुर जय नारायण सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने थाने आने वाले हर व्यक्ति से सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराने के निर्देश दिए।
बता दें कि नगर पालिका परिषद की ओर से कोतवाली परिसर में एक अतिथि गृह का निर्माण कराया गया है। मंगलवार को अतिथि गृह का उद्घाटन करने अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जयनारायण सिंह कालपी पहुंचे। अपर पुलिस महानिदेशक ने पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के बाद फीता काटकर नवनिर्मित अतिथि गृह का उद्घाटन किया। फिर अपर पुलिस महानिदेशक व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कोतवाली परिसर में एक-एक पौधा लगाया। एडीजी ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए शासन द्वारा दिए गए, निर्देश के पालन में लगाई गई कोविड हेल्प डेस्क को देखा। जिसमें नियुक्त महिला आरक्षी कुसुम लता तिवारी को आवश्यक निर्देश भी दिये। इसके बाद कोतवाली में बनवाई गई दिव्यांग रेप को भी देखा। इस दौरान एसपी डा. सतीश कुमार, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह फौजी, ईओ सुशील कुमार दोहरे, सीओ राहुल पांडे, कोतवाल मानिकचंद्र पटेल, इंस्पेक्टर क्राइम मनोज मिश्रा, आटा थानाध्यक्ष जेपी पाल, कदौरा थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, चुर्खी थानाध्यक्ष के अलावा कोतवाली का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

कालपी कोतवाली में अतिथि गृह का फीता काटकर उद्घाटन करते आई जी जय नारायण सिंह- फोटो : ORAI
विज्ञापन