फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Addi operator dies after being pressed under bucket of Pockland machine

Jalaun News: पोकलैंड मशीन की बकेट के नीचे दबकर अड्डी संचालक की मौत

Sat, 28 Mar 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Addi operator dies after being pressed under bucket of Pockland machine
मुहम्मदाबाद। मौरंग खदान में बृहस्पतिवार देर रात पोकलैंड मशीन की बकेट के नीचे दबकर अड्डी संचालक की मौत हो गई। कर्मचारी उसे उरई मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। वह एक दिन पहले ही घाट पर पहुंचा था।
विज्ञापन



कोटरा थाना क्षेत्र के बरसार गांव निवासी भारत सिंह (30) हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र के चिकासी गांव स्थित मौरंग खदान में अड्डी संचालक का काम करता था। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार रात को काम करने के बाद युवक खनन स्थल पर ही सो गया। इसी दौरान पोकलैंड मशीन की बकेट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। चचेरे भाई अनिल ने बताया कि युवक तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी मौत से मां मीरा देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वह एक दिन पहले ही घाट पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed